मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
03-May-2020 05:50 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 17 नए केस बिहार के विभिन्न जिलों से सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 502 हो गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर से 6, पश्चिम चंपारण से 5, पूर्वी चंपारण से 4 मरीज सामने आये हैं. जबकि शिवहर और बक्सर से एक-एक नए मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक 119 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में अब तक 4 मरीजों की मौत हो गई है. फिलहाल राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 379 कोरोना केस एक्टिव हैं.


नोट - इस लिस्ट में 17 नए मरीजों के अपडेट नहीं शामिल है.
भारत में टूटा कोरोना रिकार्ड, एक दिन में मिले 2644 पॉजिटिव केस
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले आए हैं. एक दिन में 83 लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मौत का आंकड़ा अब 1300 के पार हो गया है. देश में कुल संक्रमितों की बात करें तो इसकी संख्या 39980 हो गई है.
भारत में ठीक होने वाले मरीजों की भी तादाद तेजी से बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 732 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं. जिससे ठीक होने वालों का आंकड़ा भी अब 10 हजार के पार हो गया है. भारत में 10632 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. फिलहाल देश में 28046 कोरोना केस एक्टिव हैं.
आंध्र प्रदेश में 1525, अंडमान निकोबार में 33, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 43, बिहार में 502, चंडीगढ़ में 88, छत्तीसगढ़ में 43, दिल्ली में 4122, गोवा में 7, गुजरात में 5054, हरियाणा में 360, हिमाचल प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 666 कोरोना पॉजिटिव हैं. झारखंड में 115, कर्नाटक में 601, केरल में 499, लद्दाख में 22, मध्य प्रदेश में 2846, महाराष्ट्र 12296, मणिपुर में 2, मेघालय में 12, मिजोरम में एक, ओडिशा में 157, पुडुचेरी में 8, पंजाब में 772, राजस्थान में 2770, तमिलनाडु में 2757, तेलंगाना में 1063, त्रिपुरा में 4, उत्तराखंड में 59, उत्तर प्रदेश में 2487 और पश्चमि बंगाल में 922 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.