अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-Jun-2022 10:44 AM
PATNA: बिहार में आंधी बारिश और वज्रपात से पिछले दो दिनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते शनिवार को अलग अलग घटनाक्रमों में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि रविवार को भी राज्य में सात लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से रविवार को बांका में दो, भागलपुर में दो जबकि समस्तीपुर, मुंगेर और नालंदा में एक-एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दरअसल, बिहार में मानसून के आने के साथ ही एक तरफ जहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है वहीं वज्रपात से मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार के देर शाम भागलपुर के नाथनगर में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि कहलगांव में बारिश में आम तोड़ने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।
इधर, बारिश के दौरान बांका में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मुंगेर, नालंदा और समस्तीपुर में भी एक-एक शख्स की मौत हो गई। दो दिनों के भीतर बिहार में वज्रपात से अबतक 17 लोगों की मौत जान जा चुकी है। शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से राज्यभर में 11 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी की मौत पर गहरा दुख जताया था और पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया था।