मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Oct-2024 04:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब तो महिलाएं भी इस शराब के धंधे में कूद पड़ी है। पटना के खगौल स्थित लोको कॉलोनी से 6 महिलाओं को शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से 4 बैग और 3 पर्स मिला है। जिसमें रखे 37 लीटर विदेशी शराब को खगौल पुलिस ने जब्त किया है।
बता दें कि महिलाओं की मांग पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू की। पिछले आठ साल से यह कानून बिहार में लागू है। इसके बावजूद इस कानून को तोड़ने का काम महिला ही कर रही है। पटना के खगौल में पुलिस ने 6 महिलाओं को शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। इन सभी को जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार महिलाओं में 25 वर्षीया ममता देवी, पिंकी देवी, 32 वर्षीया उर्मिला देवी, 35 वर्षीया सुशीला देवी, 22 साल की पूजा और पिंकी शामिल है। गिरफ्तार सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से विदेशी शराब लाकर दानापुर, खगौल, पटना और पटना सिटी में बेचा करती थी। ये महिलाएं काफी समय से इस धंधे में लगे थे लेकिन पुलिस को भी इस बात की खबर तक नहीं थी।
पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा कि महिलाएं शराब के धंधे में जुड़ी है। जब यह मामला सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गये। जब पता चला कि महिलाएं दूसरे राज्यों से शराब लाकर पटना और आस-पास के इलाकों में शराब की होम डिलिवरी करती है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कई इलाकों में अभी भी महिलाएं शराब बेचने का काम करती है। पटना या इसके आस-पास के सभी इलाकों में कड़ाई से छापेमारी की जानी चाहिए ताकि पुलिस की डर से लोग शराब की अवैध तस्करी करना छोड़ दे और इस कानून का सही से पालन हो सके।