चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2021 07:09 AM
PATNA : बिहार में जमीन खरीदने वाले लोगों को अब और बड़ा झटका लगेगा। सूबे में जमीन में पहले से ज्यादा महंगी होगी। राज्य सरकार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के सर्किल रेट में इजाफे की तैयारी कर रही है। 30 से 50 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। नए नगर निकाय क्षेत्रों में 2 परसेंट रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने का भी फैसला लिया जाएगा।
बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी के साथ आगे बड़ा है। सर्किल दर से दोगुने कीमत पर जमीन की खरीद बिक्री हो रही है और इसके कारण सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है। पटना के सभी सात निबंधन कार्यालय की तरफ से इसके लिए टीम भी गठित की गई है। इसमें पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर, बाढ़, बिक्रम, मसौढ़ी, फुलवारी शामिल हैं। पटना जिला प्रशासन के मुताबिक 31 मार्च तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट आधार पर सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सर्किल रेट की दरों में बदलाव हो जाएगा। हालांकि इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि अप्रैल तक यह पूरी प्रक्रिया हो जाएगी।
एक अनुमान के मुताबिक के पटना के डाकबंगला का सर्किल रेट जो अभी 1.20 लाख रुपए प्रति कट्ठा है वह बढ़कर 1.80 लाख से दो करोड़ के बीच हो जाएगा। सर्किल रेट बढ़ाने के लिए अंतिम फैसला मूल्यांकन समिति करेगी। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। नए सर्किल रेट के बाद जमीन की खरीद बिक्री पर शहरी क्षेत्र में 10 फ़ीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 8 फीसदी रजिस्ट्री चार्ज देना होगा।