मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Apr-2023 03:15 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, बलात्कार, छिनतई, लूट का मामला निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आया है। जहां, रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
दरअसल, बांका जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बाइक सवार युवक का पीछा करते हुए गोलियों से भून डाला। इस घटना के जिले के अमरपुर स्थित कुशमाहा गांव की है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अपराधियों ने काफी लंबी दूरी से युवक का पीछा किया और उसके बाद कुशमाहा गांव के पास युवक को गोलियों से छलनी कर मौके से फरार हो गया।
वहीं, इस मृतक की पहचान भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव निवासी मो.राजा के रूप में हुई है। मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसके खिलाफ बांका के अमरपुर, भागलपुर के शाहकुंड, सजौर सहित आसपास के अन्य थाना में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामला दर्ज है। इसे कुशमाहा गांव के समीप सीमोता बहियार में गोली मार दी गई। लोगों ने देखा कि बाइक सवार एक युवक का एक अपराधी पीछा कर रहा था। कुशमाहा गांव के भैरो शर्मा के आम के बगीचा में तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद अपराधी बाइक से किरणपुर मोड़ की ओर फरार हो गया।
इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जाजया लिया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर ऑटो से अमरपुर लाने के क्रम में मृतक के स्वजन ने किरणपुर मोड़ चौक पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर शाहकुंड थाना की पुलिस भी पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कि और जाम हटाकर आगे बढ़े। हालांकि, दौना मोड़ पर लोगों ने फिर से सड़क जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में लगी है।