मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Feb-2023 05:01 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बैंक लूट की बड़ी वारदात होते होते रह गई। बैंक में तैनात गार्ड की तत्परता से बदमाशों को भागना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर दो नकाबपोश बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल के साथ घुसे थे लेकिन वे अपने मनसूबो में कामयाब नहीं हो सके और उन्हें भागना पड़ा हालांकि भाग रहे दो बदमाशों में से एक को पुलिस ने धर दबोचा। घटना कहलगांव के ब्लॉक रोड स्थित केनरा बैंक की है।
दरअसल, शुक्रवार को हर दिन की तरह बैंक में लेन-देन का काम चल रहा था। इसी दौरान एक बजे के आसपास दो नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और शाखा प्रबंधक के चैंबर में जाकर मैनेजर और एक बैंक पीओ पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बैंककर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान बैंक में मौजूद गार्ड कुंदन कुमार सिन्हा ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसके बाद बदमाश घबरा गए और बैंक के भीतर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
बैंक कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस एक्शन में आई और चौक चौराहों पर वाहन जांच शुरू कर दिया। घोघा थाने की पुलिस शंकरपुर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। जैसे ही दोनों लुटेरे वहां पहुंचे पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान वहां मौजूद शख्स ने एक बदमाश को धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से कड़ी पूछताछ कर रही है।