ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

Home / news / बिहार में लॉकडाउन में जमकर टूटे नियम-कानून, पुलिस ने वसूले करीब 18 करोड़...

बिहार में लॉकडाउन में जमकर टूटे नियम-कानून, पुलिस ने वसूले करीब 18 करोड़ रुपये

21-May-2020 06:08 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान नियम-कानूनों की अब तक खूब धज्जियां उड़ी हैं। पुलिस मुख्यालय के आंकड़े तो यहीं बयां करते हैं। वहीं लॉकडाउन 4.0 में छूट का दायरा जरूर बढ़ गया है पर नियमों के टूटने का सिलसिला लगातार अब तक जारी है। तभी तो बिहार पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने पर पिछले 24 घंटे में 26 लाख रुपये की वसूली की है जबकि अगर पूरे लॉकडाउन अवधि में वसूली की बात की जाए तो ये आंकड़ा 18 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। 


बिहार पुलिस मुख्यालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वाहन चालकों से लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के एवज में 26 लाख 19 हजार रुपये की वसूली की गयी है। जबकि 28 लोगों को अरेस्ट किया गया है वहीं 21 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जबकि पुलिस ने 904 वाहनों को जब्त किया है। 


वहीं  अब तक पूरे लॉकडाउन पीरियड में पिछले 24 मार्च से लेकर आज 21 मई तक के आंकड़ों की बात करें तो बिहार में लॉकडाउन के दौरान अब तक 2305 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है जबकि 2158 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के इस पीरियड में 76,361 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं इस दौरान 17 करोड़ 87 लाख 83हजार छह सौ छत्तीस रुपये का फाइन वसूला गया है।