बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
11-Oct-2023 01:34 PM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां किसान के बेटे की हत्या कर भाग रहे आरोपों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला है। इस घटना गोगरी थाना क्षेत्र की है। मामले में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायती आवेदन नहीं दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी में रहने वाले किसान कामाख्या यादव के बेटे वीरप्रकाश यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गई। उसे गोली मारकर आरोपी संतोष यादव भाग रहा था। वह मुंगेर के थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव निवासी हिसाबी यादव का पुत्र था। वह वीर प्रकाश को गोली मारकर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जमकर पिटाई कर दी है।
वहीं, मारखाने से वह जख्मी होकर बेहोश हो गया तो लोग भाग चले। पुलिस ने उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संतोष की बुधवार की तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। गोगरी पुलिस ने मृत बदमाश का शव कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृत बदमाश के खिलाफ मुंगेर जिले के कई थाने में एफआईआर दर्ज है।
उधर, इस मामले में गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन फिलहाल नही मिला है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आलोक में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।