ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 421 नए...

बिहार में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 421 नए मरीज

11-Jul-2022 08:04 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 421 नये मामले दर्ज किए गये हैं. वहीं, इस दौरान 275 मरीज ठीक हुए हैं. राजधानी पटना की बात करे तो सबसे अधिक 167 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 25 हजार 475 सैम्पल की कोरोना टेस्टिंग हुई. 


बिहार में जिन जिलों में सर्वाधिक संक्रमण के नए मरीजों की पहचान की जा रही है, उसमें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया शामिल है. 20 से अधिक नए संक्रमित मरीजों की पहचान इन्हीं चार जिलों में हो रही है. वहीं खगड़िया में भी 20 से अधिक संक्रमित 10 जुलाई को मिले हैं. पटना में औसतन 150 से अधिक नए संक्रमित मिल रहे हैं.


राजधानी पटना की बात करें तो 10 जुलाई को 167, 09 को 220 और 08 जुलाई को 165 नए संक्रमित मिले थे. वहीं, गया में 08 को 46, 09 को 02 और 10 जुलाई को 45, भागलपुर में 08 व 09 जुलाई को17 व 40 संक्रमित मिले थे. मुजफ्फरपुर में 24 व 15 नए संक्रमित की पहचान की गई. वहीं, भागलपुर में कुल 167 एक्टिव मजीर हैं. 


प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य कर सकती है. इसमें मास्क का प्रयोग जरूरी किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अबतक आधिकारित रूप से आदेश जरी नहीं किया गया है.