मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jan-2023 12:48 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के पुलिस और सरकार दावे खोखले साबित हो रहे हैं। समस्तीपुर से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो जमीनी हकीकत बताने के लिए काफी है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के गंगा के दियारा इलाके में स्थित बेरी गांव में हथियारों की खरीद बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
वायरल वीडियो में तीन युवक अलग-अलग राइफल लिए हुए है और उसका दाम बताते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में राइफल खरीदने आया शख्स को एक अधेड़ व्यक्ति को दो राइफल दिखा रहा है। एक राइफल का मूल ढाई लाख तथा दूसरे राइफल का मूल्य एक लाख 10 हजार रुपए बता रहा है। इस दौरान खरीद बिक्री करने वाला व्यक्ति वीडियो बना रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उसी व्यक्ति ने ही इस वीडियो को वायरल किया है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
उधर, जिले की कमान संभाव चुके समस्तीपुर के नए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बेरी गांव के सूरज कुमार सरवन कुमार और विजय कुमार नामक युवक की राइफल के साथ फोटो की पहचान की गई। स्थानीय चौकीदार से इसकी सत्यता की जांच कराई गई जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राइफल के साथ दिख रहे युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि समस्तीपुर के दियारा इलाके में अवैध हथियारों के कारोबार का बड़ा रैकेट सक्रिय है।