ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार में खाद की किल्लत लगातार जारी, बीजेपी MP रामकृपाल ने केन्द्रीय उर्वरक...

बिहार में खाद की किल्लत लगातार जारी, बीजेपी MP रामकृपाल ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री मंडाविया से फिर लगाई गुहार

04-Feb-2022 04:42 PM

PATNA : बिहार के किसान इन दिनों यूरिया खाद की किल्लत से परेशान हैं। किसी किसान को खाद ब्लैक में ज्यादा कीमत पर खरीदना पड़ रहा है तो किसी किसान को ज्यादा कीमत देने पर भी उपल्बध नहीं हो पा रहा है। इनमें से कई किसान अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से यूरिया खाद सुलभता से उपलब्ध कराने की मांग कर रहें हैं।


किसानों की इन मांगों को लेकर पाटलिपुत्रा के भाजपा सांसद सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने भारत सरकार के केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख लक्ष्मणभाई मांडविया से मुलाकात की और बिहार में डीएपी की भारी किल्लत को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा वांछित 4 लाख मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने करने को लेकर मांग पत्र सौंपा है।


सांसद रामकृपाल यादव ने अपने पत्र में केन्द्रीय मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि.. मेरे संसदीय क्षेत्र पाटलीपुत्र के पालीगंज, दुल्हिन बाजार, बिक्रम, नौबतपुर, मसौढी, धनरुआ, पुनपुन, बिहटा, मनेर, दानापुर और फुलवारीशरीफ प्रखंडों में काफी मात्रा में रबी की खेती होती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने यूरिया खाद के अनुपलब्धता के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया है। जब कृषि विभाग बिहार सरकार से इस संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि बिहार सरकार के डिमांड के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा यूरिया का सप्लाई नहीं हो पा रहा है। 


रामकृपाल यादव ने कहा कि किसान भाइयों के तरफ से लगातार दूरभाष पर संदेश प्राप्त हो रहा है कि यूरिया की भारी संकट है। यह संकट सिर्फ मेरे संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में बरकरार है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि बिहार में यूरिया की किल्लत को देखते हुए बिहार सरकार के डिमांड के अनुसार यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।