ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार में एक फीसदी से भी कम हुआ संक्रमण दर, तीसरी लहर कमजोर...

बिहार में एक फीसदी से भी कम हुआ संक्रमण दर, तीसरी लहर कमजोर पड़ी

30-Jan-2022 06:55 AM

PATNA : पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कमजोर पड़ रही है। कोरोना की तीसरी लहर अब ढ़लान की तरफ है और यही वजह है कि बिहार में कोरना का संक्रमण दर एक फ़ीसदी से नीचे चला गया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना का संक्रमण दर 1.09 था जो शनिवार को घटकर 0.85 फीसदी जा पहुंचा। शनिवार को राज्य में कुल 1302 में मरीजों की पहचान हुई जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा 1654 था। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में 1 लाख 53 हजार 310 सैंपल की जांच की गई। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 24 घंटे के अंदर 2577 है और रिकवरी रेट बढ़ कर 97.57 फ़ीसदी जा पहुंचा है।


राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को पटना में कुल 228 नए मरीजों की पहचान हुई जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। पटना में अब एक्टिव केसों की संख्या 667 रह गई है। पटना में संक्रमण दर अभी भी ज्यादा है। यहां संक्रमण 5.42 फ़ीसदी है। पटना में शनिवार को तीन में कोरोना मरीजों की मौत हुई। नालंदा के रहने वाले एक मरीज जिनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा था उनकी मौत हो गई जबकि पटना एम्स में एक महिला और एक पुरुष मरीज की मौत हुई है। पटना के बाद पूर्णिया में सबसे ज्यादा 138 नये संक्रमित मिले। बाकी 36 जिलों में सौ से कम नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी। आंकड़ों के मुताबिक अररिया में 24, अरवल में 2, औरंगाबाद में 9, बांका में 26, बेगूसराय में 89, भागलपुर में 23, भोजपुर में 28, बक्सर में 14, दरभंगा में 35, पूर्वी चंपारण में 33, गया में 5, गोपालगंज में 25, जमुई में 13, जहानाबाद में 4, कैमूर में 8, कटिहार में 25, खगड़िया में 5, किशनगंज में 15, लखीसराय में 13, मधेपुरा में 51, मधुबनी में 28, पश्चिमी चंपारण में 72 और दूसरे राज्यों से बिहार आए 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये।


उधर कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों में बुजुर्ग भी शामिल हैं। आईजीआईएमएस में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी और शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। 80 वर्षीय वैशाली निवासी बुजुर्ग सांस की तकलीफ से पीड़ित होकर 10 दिन पहले गंभीर हालत में भर्ती हुए थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।