ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / news / बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

15-Jul-2021 08:06 AM

PATNA : जून महीने में बिहार के अंदर मानसून पूरी तरह से प्रभावी रहा लेकिन जुलाई के दूसरे हफ्ते में राज्य के अंदर मानसून कमजोर पड़ गया है। बिहार के 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तर बिहार के इलाके में जहां अब तक लगातार बारिश से देखी गई वहां भी बारिश से थम चुकी है। बुधवार को पटना समेत 19 जिलों में बारिश नहीं हुई जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। 


पटना के साथ-साथ गया, अरवल, औरंगाबाद समेत कुल 19 जिलों में बुधवार को बारिश नहीं हुई जबकि जमुई और खगड़िया समेत 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी दिशा से चलने वाली तेज हवा की वजह से बंगाल की खाड़ी से आने वाली निम्न हवा के दबाव में तीव्रता दिखाई दे रही है। नमी वाली हवा और धूप की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है। बिहार में मानसून फिलहाल भले ही कमजोर दिख रहा हो लेकिन इसके जल्द ही एक बार फिर प्रभावी होने की उम्मीद है। 


हालांकि बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज और सीवान में बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटे के दौरान उत्तर बिहार में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। पटना, गया, बेगूसराय समेत बिहार के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।