ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार में कैसी शराबबंदी ? बेतिया में दो युवकों की मौत, परिजन बोले...

बिहार में कैसी शराबबंदी ? बेतिया में दो युवकों की मौत, परिजन बोले ... शराब ने ली जान

03-Sep-2023 07:16 AM

By First Bihar

BETIYA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा कोई भी धंधा करना गैरकानूनी माना गया है। लेकिन इसके बावजूद इस कानून के वस्तुस्थिति क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकलकर सामने आया है।जहां दो युवकों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने या आरोप लगाया है कि उनकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल चुप्पी शाधी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मझौलिया के लालसरैया वार्ड पांच में शनिवार दो लोगों की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। मृतकों में अशोक साह (31) तथा किशोरी साह (35) शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि शराब पीने के चलते दोनों की मौत हुई है। परिजनों ने अशोक साह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि किशोरी साह का शव उनके दरवाजे पर पड़ा हुआ है।


वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बलिराम साह के पुत्र अशोक साह कब्रिस्तान के समीप दोपहर 12 बजे के गिर गया। वहीं पर उसकी मौत हो गयी।उसकी जेब से शराब की पाउच ग्रामीणों को मिली। दिन में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम में छह बजे आत्मा साह के पुत्र किशोरी साह (35) की मौत हो गयी। उसके भतीजा जयप्रकाश ने फोन पर बताया कि किशोरी साह लाल सरैया बाजार में बैठकर देर शाम में शराब को पिया। उसके बाद उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों व्यक्ति बखरिया धांगड़ टोली से शराब खरीदी थी। 


इधर, एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि मझौलिया पुलिस गयी है। शराब पीने से मौत की जानकारी नहीं है। मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लाल सरैया में पहुंच गए हैं। परिजनों से बातचीत करने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। शराब पीने से मौत की बात अब तक सामने नहीं आयी है। सूत्रों के अनुसार बलिराम साह के पुत्र अशोक साह कब्रिस्तान के समीप दोपहर 12 बजे के गिर गया। वहीं पर उसकी मौत हो गयी।