ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / news / बिहार में कई ट्रेनों का बदला गया रूट, रिजर्वेशन कराने वालों को होगी...

बिहार में कई ट्रेनों का बदला गया रूट, रिजर्वेशन कराने वालों को होगी परेशानी, यहां देखिये ट्रेनों की पूरी लिस्ट

29-Aug-2021 05:23 PM

PATNA : बिहार में कई ट्रेनों का रूट चेंज किया गया है. पश्चिम मध्य रेलवे के देवग्राम और मझौली रेलवे स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण के कार्य के दौरान नान इंटरलाकिंग का काम होने वाला है. इसलिए इन ट्रेनों का रुट बदला गया है. हावड़ा -भोपाल एक्सप्रेस और अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का परिचालन इससे प्रभावित होने जा रहा है.


देवग्राम और मझौली रेलवे स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण के काम को लेकर इन ट्रेनों का रुट बदला गया है. इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. बताया जा रहा है कि जो यात्री पहले ही रिजर्वेशन करा चुके हैं, उन्हें काफी परेशानी होगी. 


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां - 


03025 हावड़ा -भोपाल एक्सप्रेस 30 अगस्त और छह सितंबर


03026 भोपाल-हावड़ा एक और आठ सितंबर को परिवर्तित मार्ग धनबाद-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी -मानिकपुर- कटनी मुरवारा होकर चलेगी। 


09413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस एक सितंबर


09414 कोलकाता-अहमदाबाद 28 अगस्त एवं चार सितंबर को कटनी, मुरवारा-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी- डीडीयू-धनबाद होकर चलेगी। 


09608 मंदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 30 अगस्त और छह सितंबर


09607 कोलकाता-मंदार जंक्शन दो सितंबर को कटनी, मुरवारा-माणिकपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू -धनबाद होकर चलेगी।