चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Feb-2021 12:41 PM
PATNA : रविवार का दिन होने के बावजूद बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है जहां राज्य सरकार ने नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करने के साथ-साथ कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है.
राज्य सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को प्रधान सचिव गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. चैतन्य प्रसाद प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर तैनात थे.
1992 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मनुभाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह प्रधान सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के साथ-साथ बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
1997 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनके पास पर्यटन विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.
2000 बैच के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग का नया सचिव बनाया गया है. इसके साथ सरकार ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिवेश सेहरा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव के पद पर तैनात किया है. दिवेश सेहरा को महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
इसके अलावा सरकार ने 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. संजीव हंस फिलहाल सचिव ऊर्जा विभाग के साथ-साथ बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष भी हैं.

