चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
17-Apr-2021 07:08 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर अब जानलेवा बनती जा रही है। शुक्रवार को पटना में 16 मरीजों समेत बिहार में 45 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। राजधानी के एनएमसीएच में 9, पटना एम्स में 3 और पीएमसीएच में 4 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। एनएमसीएच में मरने वालों में 8 पटना और एक मुंगेर के हैं।
बिहार के अन्य जिलों में भी 29 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में शुक्रवार को कोरोना से 13 लोगों के मौतों की पुष्टि की। दरभंगा के डीएमसीएच में मां-बेटे समेत 9 की मौत हुई है। मृतकों में 4 दरभंगा और 5 अन्य जिलों के रहने वाले थे। मोतिहारी के 3 और समस्तीपुर के रोसड़ा में एक की मौत हो गयी। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मे दो मरीजों की मौत हो गयी। गया में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गया चौक और नूतन नगर के दो मरीज की मौत हो गयी।
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज करा रहे 5 लोगों की मौत हो गयी। इनमें 4 लोग भागलपुर के जबकि एक कोरोना खगड़िया जिले का रहने वाला था। बेगूसराय में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं सारण में भी व दो लोगों ने दम तोड़ दिया। सीवान के भी एक मरीज मौत पटना में हो गई। कैमूर में एक मरीज की मौत की अधिकारिक पुष्टि है जबकि वहां 3 लोगों की मौत की चर्चा है। औरंगाबाद के एक मरीज की भी पटना में मौत हो गई है। नालंदा में 2 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है। सोनपुर में भी 2 लोगों की मौत की खबर है।