ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में जंगलराज रिटर्न : मुखिया पर फायरिंग, बाल बाल बचे, बदमाशों ने कहा - इस बार तो बच गया अगली बार नहीं

09-Mar-2023 09:02 AM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जितेन अपराधियों द्वारा काले कारनामों को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से निकलकर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ग्रामीण मुखिया पर गोलीबारी की है। हालांकि, इस गोलीबारी में मुखिया बाल-बाल बच गए हैं।


दरअसल, सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत सिरादय पट्टी पंचायत के मुखिया रामचंद्र साह के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि बदमाशों की गोली मुखिया के सिर के बगल से गुजर गई। जिससे मुखिया बाल-बाल बच गए। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर मुखिया के बेटे और अन्य लोगों ने एक बदमाश को हथियार के साथ पकड़ लिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद हथियार के बल पर अन्य बदमाशों ने लोगों के चंगुल से पकड़े बदमाश को छुड़ा लिया और फरार हो गए।


वहीं मुखिया ने गोलीबारी की घटना के बाद सदर थाना सहरसा पहुंचकर करीब छह लोगों के विरुद्ध फायरिंग और जानलेवा हमला करने का लिखित आवेदन दिया है। मुखिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचायत के ही वार्ड नंबर तीन निवासी मो. जाहिद, रहमतुल्लाह, आलम, अख्तर सहित अन्य ने मेरी हत्या का षड्यंत्र रचा। इन बदमाशों ने मेरे दरवाजे पर आकर मुझ पर फायरिंग की। गोली मेरे सिर के बगल से गुजर गई।


उन्होंने आगे बताया कि जब गोली की आवाज सुनकर मेरा बेटा बेचन साह सहित अन्य लोगों ने गोली चलाने वाले अपराधी मु. जाहिद को खदेड़ कर हथियार के साथ पकड़ लिया। लेकिन, जाहिद को अन्य बदमाश भगा ले गए।


मुखिया ने कहा कि बदमाशों ने मुझे धमकी दी कि अभी तो बच गए लेकिन तुम अब ज्यादा दिन नहीं बचोगे। आवेदन में कहा गया है कि इससे पहले भी इन्हीं बदमाशों ने 31 दिसंबर 2020 को हमला किया था। वारदात के बाद जिला प्रशासन के कई जवानों को मेरे घर पर कैम्प करना पड़ा था।


इधर इस घटना को लेकर पुलिस की टीम अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है। फिलहाल यह लोग फरार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने यह उम्मीद जताई है कि जल्द ही मामले की जांच कर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।