ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में जंगलराज रिटर्न : डॉक्टर से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, हाईटेक तरीके से दी धमकी

28-Mar-2023 02:00 PM

By First Bihar

MOTIHAARI : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का तांडव इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसी शाम गुजरती हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी खबर निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आया है। जहां एक डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर से  2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है और नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, बिहार के मोतिहारी में छतौनी थाना अंतर्गत कवि डायग्नोस्टिक के संस्थापक डॉ. संजय कुमार से बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। सबसे बड़ी बात है कि बदमाशों ने अपनी हैंड राइटिंग पहचान नहीं पाने के कारण धमकी वाला पत्र को  प्रिंटर से कॉपी करके निकाली और डॉक्टर के घर फेंक दिया। इसके बाद  अब डॉक्टर संजय कुमार का परिवार बेहद ही डरा हुआ है। इस सूचना मिलने के बाद प्रभारी सदर डीएसपी रंजन कुमार ने डॉक्टर की क्लिनिक पर पहुंचकर इस मामले में पूछताछ की है। इसको लेकर एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर डॉ. संजय ने बताया कि ''रंगदारी से संबंधित चिट्ठी मेरे चैम्बर में लैपटॉप को ढंकने वाले तौलिए के नीचे लिफाफा में रखा हुआ था। जिसमें दो करोड़ रुपये रंगदारी देने की बात कही है। इसके साथ रंगदारी नहीं देने पर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि, हम जिस चैम्बर में रहते हैं उस दौरान मरीज चैम्बर में आते हैं  इसके पहले स्टाफ ही चैम्बर में आते जाते हैं। ऐसे में यह चिट्ठी किसने भेजी है। इसकी कोई जानकरी नहीं है।  जब चैम्बर से निकलते वक्त लैपटॉप को शट डाउन करके उसे ढंकने के लिए तौलिया उठाया तब नीचे लिफाफा रखा हुआ मिला। लिफाफे में रंगदारी से संबंधित पत्र था। 


इधर, इस घटना को लेकर एसपी डॉ. कान्तेश कुमार मिश्र के निर्देश पर प्रभारी सदर डीएसपी रंजन कुमार डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे। तभी इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी।  डॉ. संजय ने इस मामले में छतौनी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। तभी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम इस मामले की जांच कर रही है।