मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-May-2024 07:22 PM
By First Bihar
PURNEA : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला पूर्णिया का है, जहां जमीन के लिए छोटे भाइयों ने मिलकर बड़े भाई की गोली मारकर जान ले ली। घटना रुपौली थानाक्षेत्र के सुपौली गांव की है।
मृतक की पहचान सिंहपुर दियारा निवासी दहोली मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दहोली मंडल ने 10 कट्ठा जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन को लेकर उसका अपने सगे भाइयों से विवाद चल रहा था। दोनों छोटे भाई अपने बड़े भाई दहोली मंडल से जमीन में हिस्सा मांग रहे थे। लेकिन दहोली मंडल दोनो को जमीन में हिस्सा देने को तैयार नहीं था।
इसको लेकर आए दिन तीनों भाइयों के बीच विवाद होता रहता था। रविवार को जमीन को लेकर छोटे भाइयों ने बड़े भाई से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने पहले चाकू मारकर बड़े भाई को घायल कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी जान ले ली।
इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।