अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Apr-2022 11:47 AM
PATNA : मार्च महीने से शुरू हुआ गर्मी का सिलसिला अप्रैल में जानलेवा रूप ले चुका है। गर्मी की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाके में इस वक्त हीटवेव की कंडीशन है। गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने हीटवेब का अलर्ट जारी कर रखा है और हालात ऐसे बन गए हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार में गर्मी को लेकर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है और आगे इसके और खतरनाक होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए कैमूर, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, नवादा और रोहतास जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार में ज्यादातर जिलों के अंदर पारा 40 डिग्री और उसके ऊपर रहने का पूर्वानुमान है जबकि कई जिलों में यह 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि हीटवेव या नीलू की वजह से कई जिलों में पुराने सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। बुधवार को राज्य के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया था। बीती रात भी लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की रात के वक्त गर्मी के पारे ने पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
मुजफ्फरपुर, वैशाली के इलाके में गर्मी की वजह से होने वाले AES को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतर्कता की बात कही है। सीएम नीतीश ने कहा है कि हमें एक ऐसे सावधान रहने की जरूरत है। जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उसे देखते हुए इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि AES के मामले बढ़ सकते हैं लेकिन सरकार ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है, खासतौर पर गर्मी में बच्चों को बचाने की आवश्यकता है।