चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
06-Mar-2021 04:55 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और BAS अधिकारियों का तबादला किया है. सरकार ने 4 आईएएस और 17 BAS अफसरों का ट्रांसफर किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.
बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक भवन निर्माण के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग का नया विशेष सचिव बनाया गया है. गृह विभाग के संयुक्त सचिव विमलेश झा को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
कला एवं संस्कृति विभाग के अपर सचिव अनिमेष कुमार पराशर को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है, इन्हें डॉ करुणा कुमारी के जगह लाया गया है. आईएएस करुणा कुमारी को अब कला एवं संस्कृति विभाग के अपर सचिव के पद पर भेजा गया है. इनके अलावा ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव संजय कुमार को राजस्व पार्षद के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
सरकार ने वरीय उप समाहर्ता के पद पर तैनात बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया है. राज्य के 11 जिलों में इन्हें पंचायती राज पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा सीएम सचिवालय और अन्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी क भी तैनाती की गई है.




