ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / लगातार तीसरे साल बिहार में हुए देश में सबसे ज्यादा दंगे, NCRB की...

लगातार तीसरे साल बिहार में हुए देश में सबसे ज्यादा दंगे, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, सूबे में एक साल में साढ़े 12 हजार दंगे

10-Jan-2020 07:29 AM

DELHI: बिहार की नीतीश सरकार और बिहार पुलिस की वर्दी पर एक और मेडल लग गया है. लगातार तीसरे साल बिहार में देश में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो(NCRB) की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में बिहार में 12 हजार 627 दंगे हुए.

 

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट

 नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने साल 2018 के अपराध का ब्योरा जारी किया है. इस ब्योरे के मुताबिक लगातार तीसरे साल बिहार में देश में सबसे ज्यादा दंगे हुए. हाल ये रहा कि पिछले साल की तुलना में बिहार में तकरीबन एक हजार ज्यादा दंगे हुए.  NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में साल 2018 में 12 हजार 627 दंगे हुए. ये 2017 की तुलना में लगभग एक हजार ज्यादा है. 2017 में बिहार में 11 हजार 689 दंगे हुए थे. वहीं 2017 में सूबे में 13 हजार 677 दंगे रिपोर्ट किये गये थे. देश के किसी राज्य में इतनी तादाद में दंगे नहीं हुए. हालांकि हम ये स्पष्ट कर दें कि NCRB का ये आंकड़ा सांप्रदायिक दंगों का नहीं है.


क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2018 में देश भर में दंगों के 57 हजार 828 केस दर्ज किये गये. ये संख्या 2017 के मुकाबले कम है. 2017 में देश भर में दंगों के 58 हजार 880 केस दर्ज हुए थे तो 2016 में 61 हजार 974 मुकदमे दर्ज किये गये थे. हालांकि ये सांप्रदायिक दंगे के मामले नहीं है.

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में सांप्रदायिक दंगों के मामलों में लगातार कमी आ रही है. 2018 में देश भऱ में सांप्रदायिक दंगों के 512 मामले दर्ज किये गये. 2017 में इसकी तादाद 723 थी. जबकि 2016 में सांप्रदायिक दंगों के कुल 869 मामले दर्ज किये गये थे.