मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर
20-Mar-2022 02:02 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है। यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान ले ली। इन सबकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की जा रही। संदिग्ध हालत में भागलपुर के अंदर 7 लोगों की मौत हुई है जबकि बांका में 8 और मधेपुरा में 4 लोगों की जान चली गई है।
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग गांवों में संदिग्ध अवस्था में आठ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोगों में एक जैसे लक्षण दिखाई दिए। सभी पेट दर्द, उल्टी होना एवं आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत कर रहे थे। कुछ लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जबकि कुछ को भागलपुर रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।
भागलपुर जिले में सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। स्थानीय लोग शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। वि.वि क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले में पांच की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। इसमें एक की शनिवार की शाम और चार की रविवार की सुबह मौत हुई है। इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड में भी दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। एक की मौत शनिवार की शाम और दूसरे की मौत रविवार की सुबह हुई है। चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में 4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। बताया जाता है कि ये मौत जहरीली शराब से हुई है। सूत्रों की माने तो होली में जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए। जिन्हें बारी-बारी से मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। 3 मृतक एक गावँ दिग्घी के बताए जा रहे हैं जबकि एक मुरलीगंज मुख्य बाजार के वार्ड 9 के निवासी हैं। हालांकि शराब से मौत के बारे में पुलिस और परिजन इंकार कर रहे हैं। लेकिन हर शव को पुलिस आनन फानन में रात के अंधेरे में जलाया गया।