बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
27-Mar-2021 05:55 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी कार्यक्रम या अन्य गतिविधियों पर सरकार ने रोक लगा दी है. पब्लिक प्लेस में कहीं भी कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा. बिहार के डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की ओर से संयुक्त रूप से यह आदेश जारी किया गया है.
शनिवार के दिन बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर कहा कि होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि होली से पहले होलिका दहन के दिन भी कम संख्या में लोग एकत्रित होंगे. इस दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखना है.
होली और होलिका दहन के साथ-साथ शब-ए-बारात को लेकर भी सरकार ने सख्ती दिखाई है. शब-ए-बारात को लेकर भी कम से कम लोगों के उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. जो भी लोग इस त्यौहार में शामिल होंगे, वे भी कोरोना की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखेंगे. साथ ही कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटियों को अपने स्तर से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन का आदेश दिया गया है.
