ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सरकार अलर्ट, अभी...

बिहार में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सरकार अलर्ट, अभी जिलों के DM और SP को किया सावधान

22-Jul-2021 01:14 PM

PATNA : बिहार में  हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा होने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है. राज्य के नए-नए इलाकों में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.  मुख्य सचिव स्तर से सभी जिलों के डीएम और एसपी को एसओपी भेजा गया है.

news imagefile image  


राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को आर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों की मानव तस्करी करने वाले दलालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मामले का पर्दाफाश होने के बाद कुछ संवेदनशील जिलों में डीएम स्तर से कमेटी गठित की गई है. सूत्रों की ओर से यह इनपुट मिला है कि कोरोना काल में आर्थिक तंगी झेल रही लड़कियों की मज़बूरी का फायदा उठाकर उन्हें आर्केस्ट्रा में शामिल किया जा रहा है और फिर उन्हें गलत धंधे में उतरने का दबाव बनाया जा रहा है.


news imagefile image  


इस घटना के बाबत समाज कल्याण निदेशक राजकुमार ने बताया कि सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखने के साथ-साथ सभी संस्थाओं को ऐसी घटनाओं पर अलर्ट रहकर स्थानीय पुलिस को सूचना देने को कहा गया है. गौरतलब हो कि इससे पहले बीते 3 जुलाई को ही समाजसेवी शाहीना परवीन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देहव्यापार के धंधे के बारे में सचेत किया था. 


गौरतलब हो कि बीते दिन पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लोगों को पकड़ा, जो बिहार से लेकर मुंबई तक बड़े-बड़े सफेदपोश लोगों के पास लड़कियों की सप्लाई करते हैं. गिरफ्तार लोगों में एक महिला दलाल भी शामिल है, जो इस धंधे में 'बुआ' नाम से चर्चित है. यही महिला अपने पार्टनर और बाउंसर के साथ मिलकर लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल में उतारती थी.


news imagefile image  


वैसे तो मामला बिहार के बिक्रमगंज का है लेकिन इसका नेटवर्क मुजफ्फरपुर, रक्सौल से लेकर नेपाल और मुंबई तक फैला है. पकड़ी गई महिला दलाल रेखा देवी लड़कियों को अच्छी कंपनी में नौकरी और पढ़ाई का झांसा देकर आर्केस्ट्रा में शामिल करती थी. लड़कियों को पहले वह मुम्बई स्थित अपने घर में रखती थी. वहां से लड़कियों को मुम्बई के डांस बार में सप्लाई करती थी. बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा की आड़ में मासूम लड़कियों को जिस्मफरोधी के धंधे में धकेला जाता था. दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मासूम बच्ची किसी तरह इन दरिंदों की चंगुल से आजाद होकर पटना पहुंची. पटना पहुंचते ही 14 साल की बच्ची ने बाल कल्याण समिति के सामने लाया गया. बच्ची के बयान पर बाल कल्याण समिति ने एसएसपी पटना को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.


मानव तस्करी और सेक्स रैकेट से जुड़े इतने बड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए कमजोर वर्ग के एडीजी अनिल यादव ने त्वरित रेस्क्यू टीम गठित कर रोहतास भेजा. पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंचती, किशोरी की छोटी बहन 12 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई थी. वहां से पुलिस ने 9 लड़कियों को बरामद किया. इनमें 6 नाबालिग हैं. छुड़ाई गई लड़कियां मुजफ्फरपुर, रोहतास और रक्सौल की हैं. इन्हें फिलहाल आश्रय गृह में रखा गया है.


news imagefile image  


इन लड़कियों को आजाद करने के साथ-साथ पुलिस ने महिला दलाल रेखा देवी के साथ शंकर नट, गोपाल नट, विकास और सोनू को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने विक्रमगंज थाने में पॉक्सो, हत्या, मानव तस्करी के साथ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने घटना स्थल से 1 लाख 71 हजार रुपये बरामद किये हैं. यही नहीं, गर्भ निरोधक के साथ गर्भपात कराने वाली कई तरह की दवाएं भी बरामद की हैं.


कमजोर वर्ग की एसपी बीना कुमारी ने बताया कि 19 जुलाई को बाल कल्याण समिति से सूचना मिली थी कि रेखा देवी नाम की महिला आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती है. सूचना के आधार पर 19 जुलाई को रातभर छापेमारी अभियान चलाया गया. रेस्क्यू टीम गठित कर लड़कियों को मुक्त कराया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पकड़ी गई महिला दलाल रेखा देवी बिक्रमगंज स्थित अपने घर पर लगभग 10 बाउंसर रखती थी. रेस्क्यू की गई किशोरी ने बताया कि रेखा देवी देह व्यापार से मना करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी. छुड़ाई गई सरगना को लड़कियां बुआ के नाम से बुलाती थी. उसके संबंध कई सफेदपोश से भी हैं. बताया जा रहा है कि कई सफेदपोश लोगों के पास भी लड़कियों की सप्लाई की जाती थी.