ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / news / बिहार में मिले 11, 489 नए मरीज, 70 हजार के करीब पहुंची एक्टिव...

बिहार में मिले 11, 489 नए मरीज, 70 हजार के करीब पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या, पटना में 2643 न्यू केस

22-Apr-2021 07:39 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपाने से बाज नहीं आ रही है. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में कुल 11 हजार 489 नए मरीज मिले हैं. राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सारण में जबरदस्त पॉजिटिव केस मिले हैं.


गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक  पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 11 हजार 489 नए मरीजों की पहचान की गई है. इसी के साथ बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग 70 हजार के करीब पहुंच गई है. सूबे में कुल सक्रीय मरीजों का आंकड़ा 69 हजार 898 हो गया है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 2 हजार 643 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में राजधानी पटना अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सारण में जबरदस्त पॉजिटिव केस मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 602, सारण में 441 और भागलपुर में 387 मरीज सामने आये हैं. औरंगाबाद में 498 aur बेगूसराय में 530 पॉजिटिव मरीज मिले हैं.


इसके अलावा भोजपुर में 161, बक्सर में 128, पूर्वी चंपारण में 236, गया में 945, गोपालगंज में 187, जमुई में 108, जहानाबाद में 152, लखीसराय में 76, मधेपुरा में 179, मधुबनी में 179, मुंगेर में 239, मुजफ्फरपुर 602, नालंदा में 309, नवादा में 173, पूर्णिया में 354, रोहतास में 155, सहरसा में 255, समस्तीपुर में 177, सारण में 441, शेखपुरा में 151, सीवान में 285, वैशाली में 197 और पश्चिम चंपारण में 348 नए मामले सामने आये हैं.


सरकार की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 1 हजार 63 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 11 हजार 489 लोग पॉजिटिव मिले हैं. बिहार में अबतक कुल 2 लाख 93 हजार 945 मरीज ठीक हो चुके हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रे ट 80.36 % है. आज इतनी बड़ी संख्या में नए केस आने के बाद सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 69 हजार 868 हो गई है.


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना जांच का आंकड़ा पहुंचा 2 करोड़ 56 लाख से ज्यादा हो गया है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 63 लोगों की जांच की गई है. बिहार में अभी तक कुल 2 करोड़ 56 लाख 42 हजार 999 जांच की जा चुकी हैं.


news image