रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
23-Feb-2022 08:57 AM
PATNA : समस्तीपुर में पिछले दिनों हुई जदयू नेता मोहम्मद खलील रिजवी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर जदयू नेता के साथ गौ हत्या को लेकर सवाल करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बाद जदयू के नेता की हत्या मॉब लिंचिंग की घटना के रूप में बताई जाने लगी. इसको लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक ट्वीट किया है.
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि आखिर बिहार में यह किया हो रहा है. तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार की NDA सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णतः समाप्त हो चुकी है. गाय के नाम पर मुस्लिम युवक जो स्वयं JDU नेता था उसे पीट कर, जिंदा जलाकर दफ़ना दिया गया. नीतीश जी बताए, बिहार में लगातार ऐसी घटनाएँ क्यों हो रही है? लोग कानून को हाथ में क्यों ले रहे है?
बिहार की NDA सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णतः समाप्त हो चुकी है। गाय के नाम पर मुस्लिम युवक जो स्वयं JDU नेता था उसे पीट कर, जिंदा जलाकर दफ़ना दिया गया। नीतीश जी बताए, बिहार में लगातार ऐसी घटनाएँ क्यों हो रही है? लोग कानून को हाथ में क्यों ले रहे है? pic.twitter.com/7XjFqYKICY
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 22, 2022
बता दें कि जदयू नेता मोहम्मद खलील रिजवी का 17 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था. इस बीच मृतक के भाई ने अपहरण से संबंधित मुसरीघरारी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी. मामला जदयू नेता से जुड़े होने की वजह से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए SIT का गठन कर छापेमारी शुरू की, जिसमें जांच के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था.
पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर जदयू नेता का शव बरामद किया गया. पुलिस हिरासत में लिए गए विपुल कुमार के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बासुदेवपुर स्थित मुर्गी फार्म से शव मिला था. नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई रकम न लौटाने के ऐवज में हत्या करने की बात आरोपी विपुल कुमार ने बताई. अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लोग मॉब लिंचिंग से जोड़कर देख रहे हैं.
समस्तीपुर के SP ने वायरल वीडियो की जांच कराई. इसके बाद जदयू नेता के साथ गौ हत्या और बेचने को लेकर सवाल जवाब करने वाले युवक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज की गई. उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया है. एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले युवक के विरुद्ध पहले से थाने में केस दर्ज है. इंस्टाग्राम को भी वायरल वीडियो को लेकर पत्राचार किया गया है.