ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

बिहार के कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी.. बक्सर में पारा 44.7 पर पहुंचा, पटना में आंधी-पानी के आसार

10-Apr-2022 08:16 AM

PATNA : बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बिहार के 5 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा. मौसम विभाग की तरफ से 20 जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है. शनिवार को बक्सर में अधिकतम तापमान का सर्वकालिक रिकॉर्ड टूटा. पिछले 24 घंटों में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बक्सर का अधिकतम तापमान 44.7 पर पहुंच गया. 


इससे पहले पिछले हफ्ते ही बक्सर का पारा 43.2 डिग्री पर पहुंचा था, जो अबतक का जिले में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड था. मौसमविदों की मानें हाल के वर्षों में अप्रैल में बिहार के किसी भी शहर का यह सर्वाधिक तापमान है. पारा के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से बक्सर व इसके आसपास के लोग दिन भर गर्मी से बेहाल रहे और पछुआ का प्रवाह दक्षिण बिहार के कई जिलों को झुलसाता रहा. 


इसके अलावा 42.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद राज्य का दूसरा गर्म शहर रहा. शनिवार को गया में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमुई में 40.1 डिग्री, नवादा में 40.3 डिग्री, सीवान में 40 डिग्री दर्ज किया गया. शेखपुरा में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा. बेगूसराय में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा. नालंदा में अधिकतम तापमान 40.3 रहा. 


इधर पटना में हालात थोड़े बेहतर हैं. पटना में सुबह में पुरवा के प्रवाह से आंशिक बादल रहे और मौसम में नरमी रही, लेकिन दिन चढ़ते ही पछुआ का प्रवाह शुरू होने से अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया. हालांकि रात में फिर पुरवा चलने से लोगों को राहत महसूस हुई. दक्षिण बिहार के जिलों में रविवार को तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं लेकिन लू की स्थिति कई शहरों में बनी रहेगी.


news image


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को पटना में गर्मी से राहत मिलेगी. इन दो दिनों में पटना में आंधी पानी के आसार हैं. दिन में धूल भरी आंधी चलेगी. साथ ही गरज तड़क के साथ बारिश हो सकती है.