ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : गंडक नदी में सेल्फी लेने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 2 बच्चों को बचाया गया, 3 लापता

21-Mar-2022 07:59 AM

MOTIHARI : बिहार के एक बार फिर सेल्फी ने जान लेली. यह हादसा मोतिहारी में हुआ है जहां गंडक नदी में नाव पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई जिससे नाव पर सवार पांच बच्चे नदी की तेज धारा में डूबने लगे. 5 बच्चों में 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है लेकिन तीन बच्चे लापता हैं. लापता बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.  


मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव के कुछ बच्चे घास काटने के लिए गंडक नदी पार कर रहे थे. नाव में मोतिहारी से अपने दोस्त के घर होली मनाने आए तीन बच्चे भी सवार हो गए. गंडक नदी पार करते समय ये बच्चे नाव पर ही सेल्फी लेने लगे. सेल्फी लेते समय नाव असंतुलित होकर पलट गई और इसमें सवार सभी बच्चे डूबने लगे.


जब बच्चों को स्थानीय लोगों ने डूबते देखा तो लोगों के प्रयास से दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया. लेकिन तीन बच्चे नदी की तेज धारा में बह गए. ग्रामीणों की लाख कोशिश के बाद भी जब तीनों का कोई सुराग नहीं लगा तब इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. 


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने गोतखोरों को बच्चों की तलाश के लिए लगाया. खबर लिखे जाने तक तीनों बच्चो का पता नहीं चल सका है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है. वहीं जिन बच्चों के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है. उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.