ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार में फिर से अपहरण उद्योग: सीतामढ़ी में चिमनी मालिक के बेटे का अपहरण, मुजफ्फरपुर में 10 वर्षीय बच्चे को किया अगवा

31-Jan-2024 01:53 PM

By FIRST BIHAR

SITAMARHI/MUZAFFARPUR: बिहार में एक बार फिर से अपहरण का उद्योग पनपने लगा है। बदमाशों ने बिहार के दो अलग-अलग जिलों से दो लोगों को अगवा कर लिया है। अपराधियों ने एक तरफ जहां सीतामढ़ी में एक चिमनी मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया तो वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में 10 साल के लड़के को अगवा कर लिया है और फिरौती के तौर पर परिजनों से दो लाख रुपए की डिमांड की है।


पहली घटना सीतामढ़ी स्थित भारत-नेपाल सीमा इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक चिमनी मलिक के बेटे का अपहरण कर लिया है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछिया के पास की है। बताया जा रहा है कि चिमनी कारोबारी विजय कुमार अपने बेटे अभिषेक के साथ कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने पिता-पुत्र दोनों को अगवा कर लिया हालांकि कुछ देर बाद बदमाशों ने चिमनी मालिक विजय कुमार को छोड़ दिया और अभिषेक को अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


पूरे मामले पर सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि अब तक फिरौती को लेकर कोई कॉल नहीं आया है। अपहरण के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। चिमनी मलिक के बेटे को बरामद करने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है हालांकि अब तक अभिषेक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटनास्तल भारत-नेपाल बॉर्डर है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चिमनी मालिक के बेटे को अगवा कर बदमाश उसे नेपाल लेकर भाग गए हैं। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की तफ्तीश फिलहाल की जा रही है।


उधर, मुजफ्फरपुर में बीते 17 जनवरी से लापता 10 वर्षीय बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने दो लाख रुपए की फिरौती मांगी है। इस बावत मुज़फ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 3 जिराती टोला निवासी रंजीत साह ने साहेबगंज थाना में आवेदन देकर बच्चे के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। रंजीत साह के मुताबिक 17 जनवरी को उनका बेटा सन्नी कुमार पेसिंल खरीदने मार्केट गया था, फिर वापस लौट कर घर नहीं आया।


इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि चार चक्का वाहन से तीन चार अज्ञात लोगों ने उनके बेटे सन्नी को लेकर मोतीपुर की तरफ भाग गए हैं। रविवार 28 जनवरी की रात उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने पहले बताया कि कि लखनऊ से बोल रहे हैं। उसके बाद फोन काटकर फिर फोन कर बोला कि वह दिल्ली से बोल रहा है। इसके बाद कहा कि बच्चा चाहिए तो दो लाख रुपया लेकर दिल्ली आ जाओ, इसके बाद फोन कट कर दिया। पूरे मामले पर प्रभारी SDPO सह डीएसपी बेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।


news image


news image