Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, करना पड़ा लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह? Bihar accident news : बिहार में दो दर्दनाक हादसे: चुनावी ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक और दो युवकों की मौत, मातम का माहौल
24-Apr-2022 08:48 AM
PATNA : बिहार के लोगों को प्रचंड गर्मी से चंद दिनों के लिए राहत मिली थी। पूर्व और दक्षिण पूर्व की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। कई जिलों में बारिश और आंधी तूफान भी आया, जिसकी वजह से पारा नीचे गया लेकिन अब एक बार फिर से सुबह में हीट वेव की स्थिति बन गई है। गर्म पछुआ हवाओं की वजह से पारा एक बार फिर से ऊपर जाने लगा है। शनिवार को पटना का तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़कर 41 डिग्री के पार जा पहुंचा।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में इस वक्त पछुआ और उत्तर पश्चिम की तरफ से गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण बिहार के ज्यादातर जिलों में एक बार फिर से हीट वेव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अप्रैल के आखिर तक यह स्थिति जारी रहेगी। हीट वेव के कारण एक बार फिर 43 डिग्री और उसके आसपास जा सकता है।
मौसम विभाग ने अलग अलग तारीखों को कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा जिलों में हीट वेव की स्थिति रहेगी। 26 अप्रैल को राजधानी पटना समेत बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसरा मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर में और 27 अप्रैल को पटना, गया, नवादा नालंदा, शेखपुरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।