ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम

Corona Alert : पटना में फिर बढ़े संक्रमित, बिहार में कुल 55 नए मरीज मिले

Corona Alert : पटना में फिर बढ़े संक्रमित, बिहार में कुल 55 नए मरीज मिले

20-Jun-2022 09:11 AM

PATNA : देश के साथ-साथ बिहार में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। बिहार में हर दिन मिलने वाले संक्रमित ओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पटना में लगातार तीसरे दिन 30 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को कुल 37 नए संक्रमित मिले। जिले में अब तक 182 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को 31 और शुक्रवार को 40 संक्रमित मिले थे. रविवार को मिले संक्रमितों में से दो ऐसे हैं जो दूसरे शहर के हैं। 37 संक्रमितों में से दो कंकड़बाग, दो हनुमाननगर के एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा फुलवारी, दीघा, राजेंद्रनगर, पटना सिटी, गोला रोड, रूपसपुर, दानापुर, खगौल, बिहटा, पालीगंज के निवासी हैं। अधिकतर संक्रमितों की सूची निजी लैबों ने जांच के बाद सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने बताया कि अब कुल संक्रमितों की संख्या 183 हो गई है। 


बिहार में कोरोना जांच अभियान के तहत राज्य में 55 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान रविवार को हुई। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, सारण, सीतामढी, सीवान और सुपौल में एक–एक नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। सहरसा में 2-2 और बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, मरीज की पहचान की गयी। पिछले 24 घंटे में राज्य में 88.539 सैंपल की कोरोना जांच की गयी। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.062 फीसदी रही। एक दिन पहले 69 नये संक्रमित की पहचान की गयी थी।


इस दौरान राज्य में 30 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.48 फीसदी दर्ज की गयी। इस दौरान राज्य में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 308 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 8,31,270 मरीजों की पहचान की जा चुकी है और इनमें से 8, 18, 705 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 12,256 है।