देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
19-May-2020 04:31 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण राज्य में थमने नहीं रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 53 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1495 हो गई है.
इसको भी पढ़ें: जहानाबाद में एक साथ मिले कोरोना के 30 नए मरीज, देखिए किस-किस एरिया में पहुंचा संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के जहानाबाद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार जहानाबाद में दूसरे अपडेट में 30 नए लोग संक्रमित मिले हैं. जहानाबाद के कई गांव के यह लोग बताये जा रहे हैं. जहानाबाद के अलावा अरवल से 3, बक्सर से एक, नवादा से एक, औरंगाबाद से 4 और बेगूसराय से 14 मामले सामने आये हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 517 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में अब तक कुल 9 लोगों की मौत इस जानलेवा कोरोना वायरस के कारण हुई है. पटना और वैशाली जिले के रहने वाले दो-दो लोगों की मौत हुई है.

