ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, राजधानी पटना में सुबह से ही...

बिहार में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, राजधानी पटना में सुबह से ही झमाझम बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

22-Sep-2023 07:18 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मॉनसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है।मौसम विभाग ने शुक्रवार को 15 जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। कुछ जगहों पर 100 से 120 मिमी तक बारिश हो सकती है। 24 सितंबर तक भारी बारिश के संकेत हैं। मौसम में बदलाव से पूर्णिया, पटना सहित विभिन्न शहरों में तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से पटना सहित 12 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  


वहीं, गुरुवार को रात से ही पटना के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं गया में शाम साढ़े पांच बजे तक 4.3 मिमी, भागलपुर में 29.9, पूर्णिया में 15.2, मुजफ्फरपुर में 6.6, सबौर में 47, डेहरी में 38.6, जमुई 23.5, बांका में 19.5, कटिहार में 33.6 मिमी बारिश हुई। पूसा में 10.4 जबकि कैमूर में 21.5 मिमी बारिश हुई है।  


इसके साथ ही सुपौल में अत्यन्त भारी बारिश का रेड अलर्ट तो पटना, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर के लिए बहुत भारी बारिश का औरेंज अलर्ट है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर जिले में एक या दो स्थानों भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि, मानसून की सक्रियता और बादलों की आवाजाही से पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।