बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
04-Sep-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में देर रात तक उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि रात 10:00 बजे से राजधानी पटना में मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इसके बाद आज सोमवार पहले सुबह पटना समेत राज के अधिकतर जिलों में बारिश का नजारा देखने को मिला।
दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मानसून का अभी हिमालय के तलहटी से होकर गुजर रही है साथ ही बंगाल की खाड़ी की और एक कम दबाव वाले क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। इसके प्रभाव से राज्य में नमी का प्रभाव बढ़ा है। इससे बादल की उपस्थिति बढ़ी है तापमान और नमी का प्रभाव बढ़ने से कुछ जगहों पर बारिश संभावित है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के तरफ से दरभंगा, सुपौल जिले में अगले 1 से 3 घंटे तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा समस्तीपुर, नालंदा और शेखपुरा जिले में भी बारिश की संभावना है। साथ ही साथ पटना, बेगूसराय, सहरसा , लखीसराय, मुंगेर और खगड़िया जिले के कुछ भाग में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
इधर, राजधानी पटना और आसपास इलाके में रविवार काे दिनभर उमस रहने की वजह से लाेग परेशान थे। रात हाेते-हाेते माैसम का मिजाज बदला। रात करीब 10 बजे से झमाझम बारिश हाेने लगी। बारिश के साथ तेज हवा, बादलाें की गड़गड़ाहट और बिजली भी चमक रही थी। माैसम में हुए बदलाव से लाेगाें काे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रात 10:30 से 11:30 तक 32.6 एमएम बारिश हुई। इससे पहले पटना में दिन भर जून महीने जैसी गर्मी रही। लोग उमस से परेशान रहे। हालांकि, शनिवार की शाम हुई बारिश के बाद मौसम के मिजाज में नरमी आयी थी, लेकिन रविवार की सुबह से फिर वही स्थिति हो गई।