चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
01-Apr-2021 08:44 PM
PATNA : बिहार में इमरजेंसी एबुलेंस सेवा 102 का कामकाज काफी देर तक ठप हो गया. एंबुलेंस सेवा के सर्वर पर हैकरों ने अटैक कर दिया. उसके सर्वर को हैक कर लिया गया और फिर डॉलर की मांग की गयी. इससे आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का पूरा कामकाज ही ठप हो गया. मामले की प्राथमिकी पुलिस में दर्ज करायी गयी है.
दरअसल बिहार में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 102 का काम आउटसोर्सिंग पर चलता है. सरकार ने इसका काम सम्मान फाउंडेशन औऱ पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स को दे रखा है. आज दोपहर हैकरों ने आपातकालीन सेवा के सर्वर को हैक कर लिया. इससे पूरा सिस्टम ही ठप हो गया. पहले तो एंबुलेंस सेवा को संचालित करने में लगे लोग परेशान रहे. बाद में हैकर ने मैसेज भेजा-हमने सर्वर को हैक किया है, अगर इसे फिर से चालू करना है तो डॉलर भेजो.
दरअसल 102 एंबुलेंस सेवा का काम देखने वाली एजेंसी की दफ्तर पटना के पाटलिपुत्र इलाके में है. वहां के आईटी मैनेजर ने बताया कि जब हैकर्स ने सर्वर को हैक किया तो सारा सिस्टम बंद हो गया. बिहार सरकार के सिस्टम के साथ भी संपर्क टूट गया. आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के लिए लोगों का कॉल आ रहा था लेकिन सिस्टम ठप रहने के कारण एंबुलेंस नहीं भेजा जा सकता था. आईटी मैनेजर के मुताबिक तकरीबन 20 मिनट कर ये स्थिति बनी रही. बाद में बैकअप सर्वर के जरिये एंबुलेंस सेवा को चालू किया गया.
थाने में दर्ज करायी गयी एफआईआर
102 एंबुलेंस सेवा के सर्वर को हैक करने वाले हैकर ने एक मैसेज भी छोड़ा था. उस मैसेज के जरिये डॉलर की मांग की गयी थी. फिलहाल एंबुलेंस सेवा संचालकों ने पटना के पाटलिपुत्रा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं एजेंसी संचालक अपने सर्वर को मुक्त कराने की कोशिश कर रहे हैं.