ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में फिलहाल बालू खनन पर रोक, घाटों की बंदोबस्ती के लिए नए...

बिहार में फिलहाल बालू खनन पर रोक, घाटों की बंदोबस्ती के लिए नए सर्वे रिपोर्ट का इंतज़ार

04-Jun-2022 09:12 AM

PATNA: सुप्रीम कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद सभी जिलों में तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बालू घाटों की बंदोबस्ती होगी। विभाग के संयुक्त सचिव ने जानकारी दी है कि बालू घाटों की बंदोबस्ती की तैयारी हो रही है। आपको बता दें कि एक जून से ही बालूघाटों से बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। इससे निर्माण कार्य करा रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 


खबर ये भी आ रही है कि बालूघाटों से बालू खनन पर रोक की अवधि बढ़ाई जा रही है। हालांकि ये असामाजिक तत्वों की चाल है, जिससे लोग भ्रमित हो सके और दुगने दाम पर उनसे बालू खरीदें। फिलहाल 16 जिलों में बालूघाटों से बालू का खनन किया जा रहा था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 31 मई तक ही पुरानी व्यवस्था के तहत बालू का खनन किया जा सकता था। 


अब जिलों में तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही नए घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी। फिलहाल नवादा, किशनगंज, वैशाली, बांका, मधेपुरा, बेतिया, बक्सर, अरवल, गया, पटना, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई और लखीसराय में बालू घाटों की बंदोबस्ती की गई थी। हालांकि इन जगहों पर भी बालू खनन पर रोक लगा दी गई है।