ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तार

23-Jun-2024 06:05 PM

By First Bihar

NALANDA : नीट परीक्षा को लेकर नालंदा जिला इन दिनों सुर्खिया में बना हुआ है। नीट पेपर लीक मामले में नालंदा के 6 लोगों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है, वही मास्टर माइंड की तलाश जारी है। नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने नालंदा के नगरनौसा में छापेमारी की थी। नगरनौसा में  पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया के घर पर छापेमारी की गयी थी। लेकिन संजीव मुखिया हाथ नहीं आया और वह फरार चल रहा है। 


उसकी गिरफ्तारी के लिए अभी छापेमारी चल ही रही थी कि नालंदा में एक और परीक्षा में धांधली हो गयी। नालंदा के बिहारशरीफ में बनाए गये 14 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा-सह-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी थी। दो परीक्षा केंद्रों से एक मुन्ना भाई और कुल 15 नकलचियों को पकड़ा गया है। 


सदर डीएसपी नूरूल हक ने बताया कि कागजी मोहल्ला स्थित सदर आलम मेमोरियल स्कूल के परीक्षा केन्द्र से राहुल कुमार के बदले इस्लामपुर के सुभाष कुमार को परीक्षा देते पकड़ा गया है। जबकि कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल से एक दूसरे परीक्षार्थी को चिट-पूर्जा देने के आरोप में कुल 15 नकलचियों के साथ पकड़ा गया है। 


पकड़े गए नकलची  में अखिलेश प्रसाद, नीतीश कुमार, मुन्ना कुमार, रंजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, सौरव, सोनू, चंदन,रिशु राज, आदित्य कुमार, शिवशंकर प्रसाद, पप्पु कुमार, शृष्टि कुमारी, आरती रानी, शंकर कुमार शामिल है। फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..news imagenews imagenews image

news image