ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

बिहार में डबल मर्डर; बच्चों के विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, शादी में शामिल होने पहुंचे थे सभी

26-Jan-2023 04:42 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से खबर है जहां जिले में मामूली विवाद को लेकर एक दबंग ने पति पत्नी कि गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया हैं. 


घटना बुधवार देर रात कलुआही थाना क्षेत्र के राठ गांव की है. जहां मृतक की पहचान 35 साल के लाल राम  और 30 साल की उसकी पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है. सुचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँच जांच में जुट गई है. इस वारदात के बाद गांव में दहशत है. वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर कलुआही थाना क्षेत्र के राठ गांव में एक शादी के लिए मटकोर में डीजे बज रहा था और डीजे के साथ मजदूर लोग झार लाइट माथे पर लेकर जा रहा थे जिसमें से लाल राम का बेटा कन्हैया भी झार लाइट लेकर साथ चल रहा था. इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति आतिश यादव और कन्हैया के बीच कहासुनी हो गई. यह बात की जानकारी कन्हैया ने घर जाकर अपने माता-पिता को दी.


जब लाल राम और उसकी पत्नी आतीश को समझाने पहुंचे तो उलझ गया. फिर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इसी बीच सड़क पर आतिश यादव ने लाल राम और उसकी पत्नी शोभा देवी को गोली मार दी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.