Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
30-Jan-2022 06:50 PM
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में रविवार को पटरी पर दौड़ रही एक ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी. ट्रेन का एक हिस्सा इंजन के साथ आगे निकल गया तो दूसरा हिस्सा पीछे छूट गया. इस दौरान जोरदार झटके से यात्रियों में दहशत और अफरातफरी मच गयी. हालांकि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है.
घटना बेगूसराय के महमदपुर ढाला के पास हुई. सहरसा से दिल्ली जा रही पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन तेज झटके के साथ दो हिस्सों में बंट गयी. उस वक्त ट्रेन की रफ्तार अच्छी थी लिहाजा यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ. इसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से जैसे-तैसे उतर कर भागने लगे. हालांकि ट्रेन के सुरक्षित रहने और किसी के भी हताहत नहीं होने से यात्रियों ने लोगों ने राहत की सांस ली.
ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि ट्रेन बेगूसराय स्टेशन से रवाना हुई थी और कुछ ही देर बाद अचानक से जोरदार झटका लगा. बोगी में चीख पुकार मच गयी तो जैसे तैसे लोग बाहर निकले. बाहर निकलने के बाद माजरा समझ में आया. अगर ट्रेन की रफ्तार ज्यादा रहती तो बड़ी घटना हो सकती थी. इस वाकये में इंजन के पीछे लगे 8 डब्बे अलग हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे रेल कर्मियों ने डिब्बों को अटैच किया. रेलकर्मियों के मुताबिक कपलिंग टूटने के कारण ये वाकया हुआ था. कपलिंग को ठीक कर दिया गया जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी.