ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार में डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे के अंदर मिले 134 नए...

बिहार में डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे के अंदर मिले 134 नए मरीज; पटना में सबसे अधिक संख्या

11-Sep-2023 07:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में 134 नए डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें पटना में सबसे अधिक 36 और भागलपुर में 19 मरीज सामने आए हैं।


दरअसल, डेंगू के मामले तेजी से बिहार के तमाम जिलों में बढ़ रहे हैं। रोजाना डेंगू के मरीजों में इजाफा हो रहा है। डेंगू फैलने का सबसे बड़ा कारण बार‍िश से होने वाला जल-भराव है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और बीमारियां फैल रही हैं। राज्य में राजधानी पटना और भागलपुर के अलावा गया, वैशाली, बांका सहित अन्य जिलों में भी मरीज मिलने का सिलसिला जारी रहा। इससे रविवार तक डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है।


राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि एक-दो दिन पहले तक राज्य के आधा दर्जन जिले में एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिल रहा था। लेकिन, अब सभी जिलों में एक-दो मरीज मिलने लगे हैं।


इधर, आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए डॉ अशोक ने कहा कि, आप अपने आस पास जलजमाव नहीं होने दें। इसका विशेष ख्याल रखें कि छतों पर पानी जम रहा तो उसे अविलंब बहा दें। बच्चों को फूल बांह का कमीज पहनाएं। तीन दिन से अधिक बुखार हो तो डेंगू की अवश्य जांच कराएं। मच्छरदानी में सोएं।