ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: साइबर क्राइम के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, एक करोड़ कैश के साथ दो शातिर गिरफ्तार

08-Jan-2023 05:29 PM

By SONU

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां दिल्ली पुलिस की टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से आई पुलिस टीम ने नवादा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस टीम ने एक करोड़ एक लाख रुपए कैश, 16 मोबाइल के साथ 25 एटीएम कार्ड को बरामद किया है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, सीमेंट की डीलरशिप देने के नाम पर एक दिल्ली के एक शख्स को झांसा देकर साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम नवादा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो साइबर ठगों को धर दबोचा। गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने एक करोड़ एक लाख रुपए कैश के साथ ही 16 मोबाइल फोन और 25 एटीएम कार्ड को जब्त किया है।


कतरी सराय थाना क्षेत्र के कतरडीह गांव के योधन मांझी के बेटे चंदन कुमार को रजौली थाना क्षेत्र के तिलैया गांव स्थित उसके ससुराल से एक करोड़ एक लाख रूपये और 15 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि छाछुबीगघा गांव निवासी कपिलदेव सिंह के बेटे गोपाल कुमार पुलिस ने को साढे तीन लाख कैश और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बता दें कि कतरीसराय ही नहीं बल्कि नवादा, शेखपुरा, जमुई और लखीसराय जिला भी साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है।


दिल्ली पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस के जरिए रजौली थाना क्षेत्र के तिलैया गांव से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के रहने वाले युगल किशोर जैन ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में 1 दिसंबर 2022 को साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। ठगों ने सीमेंट कंपनी का मालिक बनकर सीमेंट एजेंसी दिलाने के नाम पर 58 लाख की ठगी की थी। दिल्ली पुलिस की 10 सदस्यीय टीम ने नवादा पुलिस के सहयोग से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।