ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बिहार : दारोगा ने थाने में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, कई साल से...

बिहार : दारोगा ने थाने में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, कई साल से चल रहा था अफेयर

30-Dec-2021 03:40 PM

SIWAN : बिहार के सिवान जिले के पुलिस महकमे से एक चौंकाने वाकी खबर सामने आई है. जहां दरोगा ने अपनी गर्लफ्रेंड से थाने में ही शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि कई सालों से एक दुसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. 


मामला सिवान के महराजगंज थाने का है जहां थाने के अंदर ही प्रशिक्षु एएसआई ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचा ली. लड़की और लड़का ने विवाह महाराजगंज थाना परिसर स्थित बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर में हुआ. जानकारी के अनुसार गया जिला निवासी और सीवान के जीबी नगर थाने में पोस्टेड SI राहुल भारती गया जिले के कोच थाने के शंकर बिगहा गोराहन निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री तब्बू के साथ कई सालों से प्यार का मामला चल रहा था.


जब लड़की के परिवार वालों को पता चला कि उसके परिजन उसकी शादी कहीं दूसरी जगह कराना चाहा. वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की गया से सीवान अपने लवर के पास पहुंची और अपने प्रेमी को सारी बात बताई. फिर दोनों ने शादी कर ली। एसआई के साथ तब्बू के विवाह रचाने की सूचना मिलते ही उसके परिजन जीबीनगर थाने पहुंचे और इस शादी का विरोध किया. परिजनों ने थानेदार और एसपी से इसकी शिकायत की. तब्बू के पिता ने कहा कि पुलिस ही जब लड़की को बहला फुसला कर शादी करने लगेगी तो किसी भी पिता को पुलिस से भरोसा उठ जाएगा.