ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Home / news / बिहार में दारोगा की गुंडई, टिकट मांगने पर चलती ट्रेन में बुजुर्ग TTE...

बिहार में दारोगा की गुंडई, टिकट मांगने पर चलती ट्रेन में बुजुर्ग TTE को बेरहमी से पीटा

07-Jul-2022 12:58 PM

PATNA : राजधानी पटना में एक जीआरपी के दारोगा की गुंडई सामने आई है। ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर कर रहे जीआरपी दारोगा को सीट खाली करने की बात कहने पर नाराज ASI ने बुजुर्ग TTE की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी दारोगा बख्तियारपुर जीआरपी थाने में तैनात है और दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन के एसी बोगी में सफर कर रहा था। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, बख्तियारपुर जीआरपी थाने में तैनात एएसआई सुनील कुमार सिंह दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की एसी कोच में बिना टिकट के सफर कर रहा था। दारोगा किसी दूसरे यात्री की सीट पर बैठा था। यात्री के ट्रेन में पहुंचने पर बुजुर्ग टीटीई दिनेश कुमार सिंह ने जब एएसआई सुनील सिंह से सीट खाली करने की बात कही तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर आरोपी दारोगा ने अन्य जीआरपी जवानों के साथ मिलकर वृद्ध टीटीई दिनेश कुमार सिंह की जमकर पिटाई कर दी।


बुजुर्ग टीटीई हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी दारोगा टीटीई के ऊपर लात घूसे चलाता रहा। पिटाई करने के बाद आरोपी दारोगा सुनील सिंह अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर स्टेशन पर उतर गया। घायल टीटीई का मोकामा स्टेशन पर डॉक्टरों ने इलाज किया। बुजुर्ग टीटीई ने कहा है कि बख्तियारपुर और मोकामा स्टेशन पर जीआरपी ने उनका आवेदन नही लिया। इस घटना को लेकर ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों में गहरा आक्रोश देखा गया।