ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बिहार में दर्दनाक हादसा: अयोध्या से लौटने के दौरान कार में लगी भीषण आग, पति के सामने जिंदा जल गई पत्नी

15-Jun-2024 01:29 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा में एक दर्दनाक हादसे में पति के सामने की उसकी पत्नी की मौत हो गई। अयोध्या से रामलला के दर्शन कर वापस लौट रहे पति-पत्नी की कार में अचानक आग लग गई। जिसमें पति तो किसी तरह से बच गया लेकिन पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना तरैया थाना क्षेत्र के एसएच 104 स्थित बगही गांव के पास की है।


मृतका की पहचान अवतार नगर के पकवलिया गांव निवासी दीपक राय की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक राय और उनकी पत्नी सोनी देवी अयोध्या गए थे। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगही गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई।


कार में आग लगने के बाद दीपक तो किसी तरह से कार से बाहर निकल गया लेकिन पिछली सीट पर सो रही सोनी देवी अंदर ही फंस गई। आग लगने के बाद कार का दरवाजा लॉक हो गया था। लाख कोशिश के बाद भी दीपक अपनी पत्नी सोनी को कार से बाहर नहीं निकाल पाया और उसके सामने ही सोनी की जलकर मौत हो गई।


उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।