Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल
22-Oct-2023 08:45 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या डराने लगा है। राज्यभर में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है जबकि डेंगू से अबतक 41 लोगों की जान जा चुकी है। खासकर अक्टूबर के महीने में डेंगू का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। पिछले पांच रोज से हर दिन एवरेज 364 मरीज मिल रहे हैं, जो अब तक का सबसे अधिक है।
अक्टूबर में डेंगू नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में डेंगू के 337 नए मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक 177 मरीज पटना में मिले हैं। वहीं सारण में 22, वैशाली में 16, मुजफ्फरपुर में 15 और बेगूसराय में 13 मरीज मिले हैं। राज्यभर के 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 255 मरीज भर्ती हैं। इस साल राज्य में अब तक डेंगू के 12,819 मरीज मिल चुके हैं।
राज्य में डेंगू के कारण मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 41 हो गया है। पटना में सबसे अधिक 11 लोगों की अबतक डेंगू से मौत हो चुकी है। वहीं भागलपुर में 6, समस्तीपुर में 3, मुजफ्फरपुर में 3, बेगूसराय में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं, जिमसें बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं।