मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Jun-2024 11:58 AM
By First Bihar
BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बेलहर थाना क्षेत्र के सूर्यकना बेलडीहा गांव की है।
मृतक पति-पत्नी की पहचान सूर्यकना बेलडीहा गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह और उनकी पत्नी सुबहला देवी के तौर पर हुई है। दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दोनों आंगन में चौकी पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और कुल्हाड़ी से काटकर दोनों को हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी।
रविवार की सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। दोनों के बेटे ने घर में फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद उसने पड़ोसियों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जब पड़ोसी ब्रह्मदेव सिंह के घर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छत के रास्ते जब आंगन में झांका तो दंपति का शव चौकी पर पड़ा पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के तमाम पहलूओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक दंपति के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बता दें कि मृतक के बेटे शैलेंद्र सिंह किशनगंज में रेलवे में तैनात हैं। मृतक ब्रह्मदेव सिंह भवन निर्माण विभाग से सेवानिवृत होकर घर पर रहते थे और ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते थे। जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।