Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
11-Apr-2023 10:46 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में आए दिन नए-नए कारनामे शराब कारोबारियों को सामने आ रहे हैं. कभी एंबुलेंस तो कभी ट्रेन कभी अन्य वाहनों से, अब नया ट्रेड कुरियर से ही शुरू कर दिया है. लेकिन पुलिस प्रशासन भी अपने तरफ से कोई कसर छोड़ने के फिराक में नहीं. शराब कारोबारी चाहे जितनी भी ट्रेंड अपनाएं अपने कारोबार के लिए पुलिस सभी ट्रेंड में घुसकर शराब कारोबारियों को निकाल ले रही है.
ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर से सामने आया. जहां कांटी थाना के एलटीएफ प्रभारी रविकांत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर में शराब कारोबारी गौतम कुमार अपने घर से ही शराब का कारोबार कर रहा है. जिसकी सूचना सत्यापन के बाद छापेमारी की. छापेमारी में बड़ी उपलब्धि हाथ लग गई. चैनपुर के बिजली साह के बेटे गौतम कुमार अपने झोपड़ी नुमा भूसा रखने के जगह पर भूसे की आड़ में छुपाकर करीब 15 पेटी से अधिक अवैध शराब रखी थी. कारोबारी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी की तो पुलिस भी देख कर हैरान हो गई. ब्रांडेड अवैध शराब एक कोरियर वाले बॉक्स में पूरा भरकर सील पैक था. उसे खोलने के बाद सभी हक्के बक्के रह गए कि अब नए ट्रेड में अवैध शराब कारोबारियों कुरियर कंपनी का इस्तेमाल कर रहे हैं.
पूरे मामले पर पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि कांटी पुलिस टीम के द्वारा चैनपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ कारोबारी को भी पकड़ लिया है. शराब कारोबारी से गहन पूछताछ के बाद कई बातें सामने आई है. जिसके आधार पर पुलिस की टीम आगे कार्रवाई करेगी. फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, लेकिन इससे साफ कहा जा सकता है कि अवैध शराब कारोबारी और कुरियर से कर रहे हैं. शराब का कारोबार मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कुरियर से अवैध शराब जब किया था तो दूसरी खेप काटी थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है.