ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / बिहार में कोर्ट में फूट-फूट कर रोये बुजुर्ग तो जज ने चुकाया कर्ज:...

बिहार में कोर्ट में फूट-फूट कर रोये बुजुर्ग तो जज ने चुकाया कर्ज: 18 साल पहले बेटी ब्याहने के लिए लिया था लोन, बैंक ने किया था केस

12-Nov-2022 07:54 PM

PATNA: बिहार की एक जिला जज ने आज इंसानियत की मिसाल कायम कर दी. जिला जज की अदालत में एक बुजुर्ग व्यक्ति फूट फूट कर रोने लगा. उसने बेटी की शादी के लिए 18 साल पहले कर्ज लिया था. कर्ज नहीं चुका पाया तो बैंक ने केस कर दिया था. लाचार बुजुर्ग के पास बैंक को चुकाने के लिए पैसे नहीं थे. लेकिन जब वे कोर्ट में ही फूट फूट कर रोने लगे तो जिला जज ने अपनी जेब से उनका कर्ज चुकता कर दिया.


जहानाबाद जिला जज की इंसानियत

ये वाकया जहानाबाद का है. जहानाबाद में आज लोक अदालत के जरिये बैंक के पुराने कर्ज का सेटलमेंट किया जा रहा था. लोक अदालत में जिला जज राकेश सिंह खुद मौजूद थे. उसी दौरान पेश हुए एक बुजुर्ग को बैंक ने पैसा जमा करने को कहा. बुजुर्ग व्यक्ति राजेंद्र तिवारी कोर्ट में ही फूट फूट कर रोने लगे. उनकी बेबसी देख जिला जज खुद आगे आये और लोन की राशि अपनी जेब से भर दिया.


किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लिया था कर्ज

लोक अदालत में राजेंद्र तिवारी ने बताया कि 18 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था. उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया था. लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण उसे लौटा नहीं पाये. लिहाजा कुछ हजार रूपये का कर्ज ब्याज सहित बढ़कर 36 हजार 775 रुपए हो गया. इसी बीच बैंक ने राजेंद्र तिवारी से पैसे वसूलने के लिए नोटिस भेजना शुरू किया. राजेंद्र तिवारी को कई बार नोटिस भेजा जा चुका था. इस बार उसे आखिरी नोटिस भेज कर लोक अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया था.


चंदा मांग कर सिर्फ 5 हजार रूपये का हो पाया था इंतजाम

बैंक से लिये गये लोन औऱ ब्याज की राशि लगभग 37 हजार रूपये हो चुकी थी. लेकिन बुजुर्ग की गरीबी को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उनसे 18 हजार 600 रूपये जमा कर लोन को चुकता करने का प्रस्ताव रखा. लेकिन बुजुर्ग राजेंद्र तिवारी के पास सिर्फ 5 हजार रूपये थे. उसी लोक अदालत में उनके गांव का एक युवक मौजूद था. उसने अपनी ओर से तीन हजार रूपये की मदद की. फिर भी राजेंद्र तिवारी के पास सिर्फ 8 हजार रूपये हो पाये.


उसके बाद लोक अदालत में ही बुजुर्ग राजेंद्र तिवारी रोने लगे. उन्होंने कहा कि किसी तरह चंदा मांग कर पांच हजार रूपये लेकर आये थे. गांव के युवक ने मदद की तो 8 हजार रूपये हो पाये हैं. अब वे और पैसे का इंतजाम नहीं कर सकते. राजेंद्र तिवारी लोक अदालत में ही फूट फूट कर रोने लगे. उनकी हालत देख वहां मौजूद जिला जज राकेश सिंह द्रवित हो गये. उन्होंने कर्ज चुकता करने के लिए बाकी के 10 हजार 600 रूपये अपनी ओर से देने का फैसला लिया. जिला जज ने तत्काल पैसे का इंतजाम किया औऱ बुजुर्ग का कर्ज चुकता कर दिया. जिला जज के इंसानियत की जहानाबाद में चर्चा हो रही है. बडी संख्या में वकीलों ने उन्हें इसके लिए बधाई दिया है.